Connect with us

उत्तराखण्ड

25 अप्रैल केदारनाथ तो 27 को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

ऊखीमठ (गढ़वाल)। ओंकारेश्वर मंदिर में हुई घोषणा के बाद चार धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त निकाल लिया गया है। भगवान शिव के 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 25 अप्रैल को प्रातः 6:20 पर मेष लग्न में खोले जाएंगे।महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर ओमकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में वेद पार्टी एवं आचार्य गुणों की मौजूदगी में आज शुभ मुहूर्त की घोषणा की गई। इस मौके पर ओमकारेश्वर मंदिर परिसर बम बम भोले के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
आपको बता दें कि इसी तरह बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे, जबकि गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुल जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंच केदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह 9:00 बजे से पूजा अर्चना कर परंपरा अनुसार कार्यक्रम शुरू किया गया। बद्री केदार मंदिर समिति के वेद पाठी आचार्य एवं हक हकूकधारियों की मौजूदगी में पूजा अर्चना पंचांग गणना के बाद 2023 यात्रा वर्ष के लिए भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई। पंचांग गणना के अनुसार 25 अप्रैल को सुबह 6:20 में आम श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News