Connect with us

कुमाऊँ

वन्य प्राणियों के विभिन्न अंगों सहित तस्कर गिरफ्तार

बेरीनाग।वन्य प्राणियों के विभिन्न अंगों के साथ एक तस्कर को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तेंदुए की छह खाल,43 नाखून तथा 24 दांत पकड़े गए हैं।
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में आये दिन हो रहे अवैध वन्य तस्करी के मामले रोकने के लिये एसटीएफ की एक टीम समय-समय पर छापेमारी कर रही है। इसी के तहत टीम को जानकारी मिली कि सेराघाट थाना बेरीनाग के रहने वाले युवक वन्य प्राणियों की तस्करी में संलिप्त है। टीम ने राहुल सिंह डसीला पुत्र स्व. प्रताप सिंह डसीला निवासी सेरा,बडौली जनपद पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तेंदुए की 6 खाल, 43 नाखून तथा 24 दांत बरामद हुये। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल के खिलाफ अवैध तस्करी की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही होगी। पूछताछ में राहुल ने तस्करी करने की बातस्वीकार कर ली, उसने पुलिस को बताया कि वह वन्य जीवों की तस्करी पहले भी कर चुके हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर राहुल का साथी सोनू डोभाल पुत्र कैलाश सिंह भागने में सफल हो गया।

यह भी पढ़ें -  भूमिगत पानी के टैंक में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News