Connect with us

कुमाऊँ

पुलिस के हत्थे चढ़ा सट्टा किंग जोजो, 24950 और सट्टे की पर्चियों के साथ किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। यहां पर सटोरियों के लिए सट्टा किंग नाम से मशहूर अशोक कुमार उर्फ जोजो एक बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जोजो पर सट्टेबाजी के 17 मुकदमें दर्ज है। गैंगस्टर और गुंडा एक्ट बाद अब पुलिस साठ वर्षीय जोजो को जिलाबदर करने की तैयारी कर रही है।

हल्द्वानी के सट्टेबाजों के बीच जोजो पिछले लगभग बीस सालों से सक्रिय है। उसे पर सारे मुकदमे गैंबलिंग एक्ट के ही दर्ज हैं। लेकिन वह हर बार जेल से फिर से सट्टेबाजी की कसमें खाता हुआ बाहर आता है आदत से मजबूर जोजो और दोबोरा से सट्टेबाजी करता हुआ ही पकड़ा जाता है। इस बार बनभूपुरा पुलिस ने उसे सट्टे की पर्चियों और 24950 रूपयो के साथ पकड़ा है। गौजाजाली उत्तर का रहने वाले जोजो को गैंगेस्टर व गुंडा एक्ट में भी निरूद्ध किया जा चुका है। अब पुलिस उसे जिलाबदर करनेके लिए कोर्ट में आवेदन करने की तैयारी में है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News