Connect with us

उत्तराखण्ड

स्कूटी चुरा कर ले जा रहा चोर पहले गिरा फिर स्कूटी सहित भागा, देखें वीडियो…

संवाददाता – शंकर फुलारा

हल्द्वानी। पटेल चौक के पास से शाम को एक स्कूटी चोरी हो गई। स्कूटी चोर कुछ दूर जा कर स्कूटी सहित रपट गया। स्कूटी सहित रपटने की वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे हिम्मतपुर गौलापार निवासी श्याम तिवारी अपने मित्र पवन मेडिकोज के संचालक पवन बिष्ट से मिलने के लिए उनके मेडिकल स्टोर पर स्कूटी से पहुंचे।

दोनों दोस्त दुकान के अंदर व्यस्त थे। थोड़ी देर बाद जैसे ही दुकान से बाहर आए तो स्कूटी गायब थी। तभी लोगों के चिल्लाने की आवाज सूनी तो वह दुकाने से थोड़ा आगे आए। तब उनको मालूम हुआ की उनकी स्कूटी एक चोर उड़ा ले गया। स्कूटी भगाते वक्त चोर हड़बड़ी में वह कुछ दूरी पर रपट गया और फिर से स्कूटी लेकर भाग गया। स्कूटी मालिक श्याम ने मामले की लिखित शिकायत मंगलपड़ाव चौकी में की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News