Connect with us

उत्तराखण्ड

परंपरा के अनुरूप नहीं चल रहा विधान सभा सत्र: मनोज

कहा – भू माफिया के कब्जे में प्रदेश की कृषि भूमि, 60 दिन की अवधि 14 दिन में पूरी।

विधायक मनोज तिवारी की पत्रकार वार्ता-

-नवीन बिष्ट

अल्मोड़ा। विधान सभा लोक तांत्रिक व्यवस्था का एक सुघड और सशक्त मंच है, जिसमें पक्ष प्रतिपक्ष का विधान सभा सदस्य अपनी बात रखता है। लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि परंपरा के अनुसार विधान सभा सत्र चल ही नहीं रहा है। यह बात अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कही। वह विधान सभा सत्र में हिस्सेदारी कर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि विधान के अनुसार साल में तीन अधिवेशन के साथ 60 दिन सत्र चलना चाहिए, जिसके विपरीत मात्र 10 से 14 दिन सदन चल रहा है।

भू- कानून पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में लचर भू-कानून के चलते भू माफिया का कब्जा हो गया है। मौजूदा स्थितियों को देखते हुए प्रदेश में भू- कानून लागू करने की कांग्रेस लम्बे समय से मांग कर रही है। मनोज तिवारी ने एनडी तिवारी के मुख्यमंत्रीत्व काल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बाहरी व्यक्ति को 250 वर्ग मीटर भूमि खरीदने की इजाजत दी गई। लेकिन त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कार्यकाल में भूमि खरीद की सीमा ही समाप्त कर दी। कांग्रेस ने मांग की हैं कि हिमांचल प्रदेश की तर्ज पर यहां भी भू कानून लागू होना चाहिए।

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि विधान सभा सत्र का समय बेहद न्यून है। जबकि समस्याओं का अम्बार है, ऐसे में जन हित के सवालों को उठाने का समय ही नहीं मिल रहा है। सच बात यह है कि सरकार चाहती ही नहीं कि आम जनता की वेदना सदन के पटल पर पहुंचे। उपनल आदि के कर्मचारी लम्बे समय से आन्दोलन की राह पर हैं, उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। यह सरकार को चाहिए था कि उपनल कर्मचारियों को लेकर बिल सदन में रखे, नहीं रखा गया। कांग्रेस ने बिल रखा सदस्यों की कमी के कारण बिल गिर गया। उनकी समान्य सी मांग है कि अन्य राज्यों के मानिन्द समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाना चाहिए। जबकि अन्य राज्यों में नियमावली बन चुकी है।

यह भी पढ़ें -  रेलवे ट्रैक पर हाथी की दर्दनाक मौत,वन विभाग में हड़कंप

इस बात को लेकर कर्मचारी उच्च न्यायालय गए उच्च न्यायालय ने कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय दिया तो इस फैसले के खिलाफ सरकार उच्चतम न्यायालय चली गई। यही हालत लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं का हो रहा है 23 साल में मात्र सात बार परीक्षा आयोजित की गई। स्मैक आदि की तस्करी का बढ़ना चिन्ता जनक स्थिति में पहुंच गई है। मनोज तिवारी ने प्रदेश की सरकार को हर मोर्चे पर पूरी तरह फेलियर करार दिया । पत्रकार वार्ता में इस मौके पर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुड्डू तारा चन्द्र जोशी तारू, किशन लाल, राधा बिष्ट, दिनेश सिंह नेगी, त्रिलोचन जोशी, पूरन रौतेला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News