Connect with us

उत्तराखण्ड

वन विभाग के सहायक महानिरीक्षक ने किया टनकपुर के शारदा टापू के प्लांटेशन का निरीक्षण

चम्पावत। गजेंद्र नरवड़े, सहायक महानिरीक्षक उत्तराखंड वन देहरादून ने टनकपुर के शारदा टापू क्षेत्र में प्लांटेशन का स्थलीय निरीक्षण किया l उन्होंने भारत नेपाल सीमा से लगने वाले थपलियाल खेड़ा गांव के नजदीक वन भूमि में हुए बृक्षारोपण का भी स्थलीय जायजा लिया l

वन क्षेत्राधिकारी महेश विष्ट ने बताया शारदा नदी से होने वाले खनन के दौरान होने वाली क्षतिपूर्ति हेतु वन भूमि में प्लांटेशन कर बृक्षा रोपण किया जाता है l वर्ष 2013 के बाद हुए प्लांटेशन का जायजा लेने पहुंचे गजेंद्र नरवड़े सहायक महानिरीक्षक वन देहरादून ने शारदा टापू के प्लांटेशन का स्थलीय निरीक्षण किया l उन्होंने इस सम्बन्ध में अधीनस्थ अधिकारियो को उचित दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान डीएफओ बाबूलाल, एसडीओ रामकृष्ण मौर्य, वन क्षेत्राधिकारी महेश विष्ट, डीएलएम हरीश पाल सहित तमाम विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे l

रिपोर्ट – विनोद पाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News