Connect with us

उत्तराखण्ड

उक्रांद की समीक्षा बैठक में काशी सिंह ऐरी ने कहा, संगठन को करेंगे मजबूत

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल की समीक्षा बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उक्रांद के पास जहां संसाधनों की भारी कमी है, वहीं संगठन भी कमजोर है जिससे उन्हें हर जगह अन्य दलों से मुकाबला करने में कठिनाई होती है। हालांकि उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर अब तक उक्रांद हमेशा जनमुद्दों लर लड़ाई करता रहा है।

समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव हैं,पंचायती चुनाव हैं इन सभी चुनावों में उत्तराखंड क्रांति दल सक्रियता के साथ भागीदारी निभाएगा और संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेगा।समीक्षा बैठक के दौरान उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत बनाए जाने के लिए मंथन किया गया। इस अवसर पर कुमाऊं मंडल से अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

-केशव कांडपाल

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News