Connect with us

उत्तराखण्ड

शूटिंग के बहाने दुष्कर्म की कोशिश, बनाई अश्लील फिल्म, जानिए पूरा मामला

हल्द्वानी। काठगोदाम की रहने वाली नाबालिक छात्रा को बरेली जिले के फरीदपुर में शूटिंग करने के बहाने बुलाकर दूसरे समुदाय के शोहदे ने कक्षा 11 में पढ़ने वाली 17 साल की नाबालिग छात्रा की अश्लील फिल्म बना दी।

बताया गया है कि शोहदे ने नाबालिग छात्रा को ब्यूटी पार्लर में ले जाकर अपने सामने निर्वस्त्र करवा दिया। उसके चुंगल से छूटकर थाने पहुंची छात्रा ने आरोपित के खिलाफ शिकायत की, इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के काठगोदाम निवासी नाबालिग किशोरी कक्षा 11 की छात्रा मॉडलिंग भी करती है।

छात्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर बरेली के फतेहगंज पूर्वी के गांव टिसुआ निवासी इमरान ने सोशल मीडिया पर फिल्म बनाने का विज्ञापन दिया था। उस पर इमरान का फोन नंबर लिखा था। छात्रा ने फोन से संपर्क करके इमरान को अपना बायोडाटा भेजा। इस पर इमरान ने छात्रा को स्क्रिप्ट भेजकर फरीदपुर में शॉर्ट फिल्म बनाने का झांसा देकर फरीदपुर बुला लिया।

छात्रा अपनी मां के साथ फरीदपुर पहुंची। वहां इमरान ने उसे फिल्म में अपनी प्रेमिका का रोल देने का झांसा दिया और उसे एक ब्यूटी पार्लर में ले गया और उसका मेकअप कराया। इसके बाद इमरान और उसके साथी छात्रा को फिल्म बनाने के लिए ले गए।

फिल्म में छात्रा को प्रेमिका के रोल की आढ़ में अश्लील सीन फिल्माए गए। छात्रा ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट में उसे प्रेमिका बनाया गया और इमरान खुद प्रेमी बना। फिल्म में उसे प्रेमी के साथ घर से भागने का रोल करना था। स्क्रिप्ट के अनुसार इमरान छात्रा को भगाकर एक कमरे में ले गया, जहां उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कर उसकी वीडियो बना ली।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

शूटिंग करने के बाद छात्रा को इमरान दोबारा एक ब्यूटी पार्लर में ले गया। वहां छात्रा की मां को बाहर निकाल दिया, और ब्यूटी पार्लर में मौजूद दो लड़कियों ने मेकअप के बहाने छात्रा को निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद इमरान उसके केबिन में घुस गया। इमरान को केबिन में देखकर छात्रा चीख-पुकार करते हुए भाग निकली, और अपनी मां के साथ थाने पहुंची और छात्रा की मां ने इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

फरीदपुर के इंस्पेक्टर दया शंकर ने बताया कि इमरान शूटिंग के लिए बनाया गया सेट समेटकर भाग गया है। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। मामला अब बाल कल्याण समिति के पास आ गया है। इस पर समिति जल्द सुनवाई शुरू करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News