Connect with us

उत्तराखण्ड

आबादी क्षेत्र में बेखौफ टहलता गुलदार, देखें वीडियो

अल्मोड़ा। जंगलों में शिकार नहीं कर पाने वाला गुलदार अब आबादी क्षेत्र में घुसकर शिकार की ताक पर लगने लगा है। बेखौफ होकर आबादी वाले इलाकों में मुख्य सड़क पर घूम रहे गुलदार का एक एक ताजा वीडियो अल्मोड़ा से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा के लोअर माल रोड में बीते कुछ दिन पूर्व गुलदार बेखौफ होकर मुख्य मार्ग से गुजर रहा था, जिसे कुछ राहगीरों ने अपने कैमरे में कैद किया। ऐसे ही बेखौफ गुलदार के हमले का शिकार बनते आ रहे अलग-अलग स्थानों पर अब तक कई लोग मारे जा चुके हैं। जिन्हें यह भी पता नहीं होता कि इन घनी आबादी और साफ-सुथरी सड़कों पर कहीं कोई गुलदार भी आ पायेगा। इस बात का उन्हें कहीं कोई आभास नहीं रहता है।

ऐसे में मौका पाते ही गुलदार शिकार करने में देर नहीं लगाता। अभी तक अल्मोड़ा, रामनगर, ज्योलिकोट, नैनीताल, पिथौरागढ़,गंगोलीहाट, चम्पावत, बागेश्वर समेत कई इलाकों में अब तक गुलदार के हमले से अनेक जान जा चुकी है। लोगों को रात के समय चाहे मुख्य मार्ग हो या जंगली क्षेत्र सावधान रहने की जरूरत है। हाल ही में अल्मोड़ा से रामनगर लौटते समय बाइक सवार युवकों पर बाघ ने झपट्टा मारकर एक युवक की जान ले ली, इससे पूर्व चंपावत टनकपुर मार्ग में भी बाइक सवारों पर गुलदार ने हमला कर दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News