Connect with us

कुमाऊँ

बैडमिंटन संघ के सदस्य व आईडीबीआई बैंक प्रबंधक विनीत गिरी को दी विदाई

अल्मोड़ा। जिला बैडमिंटन संघ द्वारा बैडमिंटन संघ के सदस्य एवं आईडीबीआई बैंक शाखा प्रबंधक विनीत गिरी को विदाई दी गई। विदाई समारोह में उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष रामअवतार, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी,उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता ,राकेश जायसवाल, सचिव डॉ संतोष बिष्ट, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, सुरेश कर्नाटक, जगन मोहन सिंह फर्त्याल, डॉक्टर अखिलेश, डॉक्टर नंदन बिष्ट, सुरेंद्र सिंह भंडारी, प्रतिष्ठित व्यवसाई संजय अग्रवाल, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर जेसी दुर्गापाल, अरविंद जोशी, हिमांशु राज और राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच अतुल जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संतोष बिष्ट ने किया।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। इसके साथ ही विनीत गिरी द्वारा दिए गए योगदान की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News