Connect with us

कुमाऊँ

“बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग” रविवार से आरंभ, सभी तैयारियां पूरी

कालाढूंगी। सरस्वती शिशु मंदिर कालाढूंगी में रविवार 22 मई से 29 मई तक बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग लगेगा।
यह जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय ने बताया कि सम्पूर्ण भारत प्रति वर्ष हर राज्य में बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग लगाया जाता है, उत्तराखंड राज्य का वर्ग इस बार कालाढूंगी में लग रहा है, जिसमें प्रदेश भर से 130 शिक्षार्थी प्रशिक्षण हेतु प्रतिभाग करेंगे।
अजय ने बताया कि बजरंग दल को लेकर समाज में तरह-तरह की अवधारणाएं हैं, लेकिन बजरंग दल धरातल पर देश और समाज हित के लिए कार्य करने वाला संगठन है, वर्ग में शिक्षार्थियों को विषम परिस्थितियों से निपटने हेतु शारीरिक रूप कौशल प्रशिक्षण जैसे जूडो-कराटे, शारीरिक मजबूती हेतु योग आदि तथा समाज में राष्ट्र हित और धर्म सेवा हेतु बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। 29 मई को दीक्षांत समारोह एवम पथ संचलन के साथ वर्ग का समापन होगा।

-नीरज तिवारी

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News