Connect with us

गढ़वाल

कर्नल कोठियाल का बेहतरीन काम 20 बेड का मिनी आर्मी टाइप अस्पताल तैयार

उत्तराखंड में इस समय कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है वहीं कई लोग इस महामारी के दौर में एक दूसरे की मदद करने के लिए बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं, इस बीच कर्नल अजय कोठियाल की गैर सरकारी संस्था यू फाउंडेशन द्वारा एक नेक काम किया गया है। यूथ फाउंडेशन द्वारा देहरादून में 20 बेड का अस्पताल तैयार किया गया है। यहां ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में काम कर रहे डॉक्टरों की टीम का सहयोग है।

बता दें बीते 1 महीने में कोरोनावायरस महामारी में कर्नल अजय कोठियाल की टीम ने मीडिया से दूरी बनाई और 90 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर बांट चुकी है। देहरादून में बनाए गए मिनी हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के साथ पिछले कई सालों से केदारनाथ और म्यांमार में काम करने वाले यूथ फाउंडेशन की टीम के सदस्य रहेंगे। इस अस्पताल को देखकर सरकार ने भी अनुमति देने पर सहमति जताई है। इसे एक छोटा सा सेना के अस्पताल जैसा बनाया गया है। आने वाले 2 से 4 दिन में यह अस्पताल शुरू कर दिया जाएगा। संकट काल की इस घड़ी में कर्नल अजय कोठियाल द्वारा एक बेहतरीन काम किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News