Connect with us

कुमाऊँ

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्याओं का किया पूजन

टनकपुर। विष्णुपुरी ज्ञानखेड़ा वार्ड नं-11 के आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आगनबाड़ी कार्यकत्री जानकी जोशी के नेतृत्व में कन्याओ का पूजन किया गया। जिसमें हलवा-पूरी व आलू के गुटको का प्रसाद कन्याओ को वितरित किया गया। इसके साथ ही सभी कन्याओं को भेंट स्वरूप कॉपी पेंसिल भी दी गई।

आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका जानकी जोशी समय-समय पर समाज सेविका के रूप में भी अपना योगदान देती रहती है। श्रीमती जानकी के द्वारा समय समय पर किए जाने वाले सामाजिक कार्यो की टनकपुर शहर के काफी लोग सराहना भी कर चुके हैं। आंगनबाड़ी केंद्र में अध्ययनरत कन्याओं में अलीशा, कशिश,अदिति,राधवी,बिट्टो,देवांशी, मन्नत,खुशबू,आयशा को प्रसाद वितरित किया गया। आज के कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री जानकी जोशी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्री दीपा गहतोड़ी एवं आंगनबाड़ी सहायिका जानकी चंद उपस्थित रही। संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News