Connect with us

उत्तराखण्ड

भगत सिंह कोश्यारी पहुंचे चंपावत

चंपावत। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी आज तय कार्यक्रम के अनुसार चंपावत के लोहाघाट पहुंचे जहां स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कोशियारी का भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब स्वागत में पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र बजाने वाले कलाकारों को कोश्यारी ने होली की न्योछावर देकर उनका सम्मान किया।

मीडिया से रूबरू होते हुए कोश्यारी ने कहा कि उनकी आयु अब 80 वर्ष से ऊपर हो चुकी है ऐसे में वह अपनी मातृभूमि के लिए काम करना चाहते हैं। उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए वह अब अपना पूरा समय देना चाहते हैं। ज्ञात हो कि भ्रमण पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी आज रात्रि विश्राम लोहाघाट में करेंगे और कल प्रातः पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

रिपोर्ट- विनोद पाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बेकाबू कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क पर पड़े युवक के ऊपर फिर चढ़ाई गाड़ी, CCTV में कैद हादसा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News