Connect with us

Uncategorized

आवारा गोवंश ने बुजुर्ग महिला को गंभीर रूप से किया घायल

रिर्पोट: विनोद पाल

टनकपुर – आवारा गोवंशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है टनकपुर के वार्ड नंबर 7 में एक आवारा सांड ने 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला कृष्णा शर्मा को सींग मार कर बुरी तरह घायल कर दिया आनंन फानन में परिजन बुजुर्ग महिला को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाए जहां बुजुर्ग महिला के शरीर में लगभग 14 टांके लगाए गए हैं उनकी हालत गंभीर बनी हुई है वहीं परिजन दुर्गा शर्मा नें आक्रोश जताते हुए नगर पालिका व प्रशासन से आवारा गोवंशों से निजात दिलाने की मांग करी है उन्होंने कहा आए दिन आवारा गौवंशों के द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है वहीं एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी ने बताया प्रशासन के द्वारा अभियान चलाकर 90 से अधिक गौबंसो को गौ सदन भेजा है उन्होंने कहा एक बार फिर से अभियान चलाकर आवारा गोवंश को गौसदन भेजा जाएगा जिसके लिए नगर पालिका को निर्देशित किया जा रहा है साथ ही उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा अपने पशुओं को आवारा शहर में ना छोड़े और बताया टनकपुर स्थाई गौशाला बनाई जानी है जिसके लिए एक करोड़ से अधिक की डीपीआर शेंशन हो चुकी है जिसपर जल्द ही कार्य प्रारम्भ हो जायेगा

Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- बरेली एक्सप्रेसवे की मिली मंजूरी. इन शहरों से होकर निकलेगा एक्सप्रेसवे

More in Uncategorized

Trending News