Connect with us

कुमाऊँ

भारत रत्न पूर्व पीएम स्व० राजीव गाँधी की 77वीं जयंती मनाई

रानीखेत। नगर कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गाँधी की 77वीं जयंती यहां स्थित राजीव गाँधी पार्क में मनाई। उन्हें याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता स्व० राजीव गांधी ने देश को स्वप्नदृष्टा, प्रौद्योगिकी, पंचायतीराजकरण की सुदृढ़ स्थापना कर संचार और कंप्यूटर क्रांति में और अपने दूरदर्शी सोच से नए भारत के निर्माण को एक नई दिशा प्रदान की, और संचार क्रांति के माध्यम से दुनिया के अग्रणीय देशों की लिस्ट में देश को खड़ा किया। हम सभी आधुनिक भारत के ‘कुशल शिल्पकार” भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें शत्- शत् नमन करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया। इस अवसर पर पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, पंकज गुरुरानी, हरीश मनराल, हेमंत बिष्ट, चंदन बिष्ट, संदीप बंसल, कुलदीप कुमार, विजय तिवारी, सोनू सिदीकी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बलवंत सिंह रावत

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News