Connect with us

उत्तराखण्ड

भावना पाण्डे ने भाजपा-कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, कहा कांग्रेस की स्मृति यात्रा फ्लॉप

हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारी एवं जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पाण्डे ने कांग्रेस की स्मृति यात्रा रैली को पूर्ण तरह से विफल बताया। उन्होंने कहा की स्व नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि देने वाले पहले कहा रहे जिन्होंने उनके जीते जी उन्हें स्कैंडल काण्ड तक में फंसाया। उनकी बुढ़ापे में उज्जवला शर्मा से शादी करा दी।


श्रीमती भावना ने भाजपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा की आज सब तिवारी के रिश्तेदार बन गए। यहां तक की सीएम धामी भी उनके भतीजे बन गए हैं। जेसीपी अध्यक्ष ने कहा की आने वाले समय में उत्तराखंड में जेसीपी ही एक मात्र विकल्प है। यहां की जनता जेसीपी को दिल से स्वीकार कर रही है। भावना ने कांग्रेस दिग्गज हरीश रावत व यशपाल आर्या को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने स्व एन डी तिवारी की पुण्यतिथि में भीड़ इकट्ठा करने वाले कार्यक्रम को चुनावी जुमला बताया।आइये सुने क्या कहा जनता कैबिनेट पार्टी की केन्द्रीय अध्यक्ष भावना पाण्डे ने। 👇

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News