Connect with us

कुमाऊँ

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन 26 को

हल्द्वानी। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन द्वारा जनपद नैनीताल के द्विवार्षिक अधिवेशन में पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
आगामी 26 सितंबर को होने जा रहे पुरस्कार सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया और मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल डॉक्टर संदीप तिवारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, विधायक भीमताल राम सिंह खेड़ा, विधायक लालकुआं नवीनचंद्र दुम्का, विधायक नैनीताल संजीव आर्य, हल्द्वानी महानगर मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, उपाध्यक्ष जिला पंचायत आनंद सिंह दरम्वाल, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रूपा देवी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी आदि भाग लेंगे। यह जानकारी ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय डबराल एवं महामंत्री सुनील पंत ने दी।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News