Connect with us

Uncategorized

बड़ी खबर : गौला नदी पर बनेगा 250 मीटर स्पान पीएससी पुल, प्रदेश सरकार ने 18.78 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की

  • उत्तराखंड की प्रदेश सरकार ने क्षेत्रवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है जिससे लालकुआँ के श्रीलंका टापू वासियो की आवागमन की बड़ी समस्या का स्थाई रूप से समाधान हो जायेगा।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में ग्राम सूर्यनगर एवं ग्राम शांतिपुरी नंबर 4 के मध्य गौला नदी पर 250 मीटर स्पान पीएससी (प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट) सेतु के निर्माण के लिये 18.78 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी हैं। इस पुल की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। बरसात के मौसम में गौला नदी के विकराल रौद्र रूप के कारण बिन्दुखत्ता का श्रीलंका टापू और शांतिपुरी का शक्तिफार्म सितारगंज क्षेत्र के बीच आवागमन प्रभावित हो जाता हैं जिससे ग्रामीणों, काश्तकारों, मरीजो, विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। अब पुल बन जाने से इस समस्या का स्थाई रूप से समाधान हो जायेगा और दोनों क्षेत्रो के बीच सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बनने से लालकुआँ, बिन्दुखत्ता, शांतिपुरी सूर्यनगर, शक्तिफार्म, सितारगंज समेत दर्जनों गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी विधानसभा में दावे-आपत्तियों की सुनवाई जारी

More in Uncategorized

Trending News