Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर वन दरोगा भर्ती परीक्षा में आई नई अपडेट,पढ़े खबर

राज्य में पिछले साल uksssc के द्वारा वन दरोगा के 316 पदों के लिए लिखित भर्ती आयोजित की गई थी जिसमें 80 हजार बेरोजगार युवा शामिल हुए थे एक बार फिर आयोग ने इस भर्ती में पुनः तेजी लाते हुए शारीरिक परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है।

दरअसल वन दरोगा भर्ती परीक्षा में हटाए गए प्रश्नों के बोनस अंक बराबर रहेंगे यह भी फैसला हुआ है। पिछले वर्ष वन दरोगा की लिखित परीक्षा में परिणाम दिसंबर महीने में जारी कर दिया गया था, लेकिन अभ्यर्थियों ने हटाए गए प्रश्नों पर बोनस अंक देने की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कोर्ट की शरण ली थी। जिस कारण भर्ती लटक गई थी कोर्ट ने इस प्रकरण में आयोग को ही अंतिम निर्णय लेने को कहा था। अब लगभग 3 महीने बाद विचार-विमर्श और विशेषज्ञों की राय के आधार पर आयोग ने बोनस अंक को ही सही ठहराते हुए इसमें बदलाव की गुंजाइश नकार दी है। लिहाजा फिर से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द शारीरिक परीक्षा की तारीख में भी घोषित हो जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News