Connect with us

Uncategorized

बड़ी खबर -यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय


यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त रविवार को पुरोहित समाज की बैठक में घोषित कर दी गई है। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

मां यमुना की डोली 6:15 पर होगी रवाना
रविवार को पुरोहित समाज की होने वाली बैठक में बताया मां यमुना के पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले मां यमुना की डोली खरशालीगांव में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के लिए यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे

यह भी पढ़ें -  लगातार हो रही भारी बारिश कारण माँ पूर्णागिरि मुख्य मंदिर बंद, काली मंदिर में हो रहे दर्शन।

More in Uncategorized

Trending News