Connect with us

Uncategorized

बड़ी राहत!, बृजभूषण शरण सिंह पहलवानों से यौन शोषण मामले में हुए बरी

 

brij-brijbhushan-singh-acquits-in-sexual-harassment-case

उत्तर प्रदेश स्थित कैसरंगज से पूर्व सांसद और बीजेपी के नेता बृजभूषण शरण सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी कर दिया है। इस फैसले के दौरान खुद बृजभूषण कोर्ट में मौजूद थे।

बृजभूषण शरण सिंह पहलवानों से यौन शोषण मामले में हुए बरी

अदालत के इस फैसले से पहले बीजेपी के नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने कहा था कि वो यहां केवल कोर्ट का फैसला सुनने आए है। उनके हाथ में कुछ नहीं है। इस मामले में कोर्ट ने विनोद तोमर को भी बरी कर दिया है।

तो वहीं सिंह के वकील ने कहा कि अभी ऑर्डर की कॉपी नहीं मिली है। आगे की जानकारी उसके मिलने पर दी जाएगी। हालांकि दोनों आरोपी बाइज्जत बरी हो गए हैं।

फैसले के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह

कोर्ट द्वारा बृजभूषण सिंह को पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी करने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई। उन्होंने कहा, “मैंने शुरुआत से ही कहा था कि अगर मेरे खिलाफ आरोप साबित हुए और अदालत का फैसला मेरे विरुद्ध आया, तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा। आज अदालत ने मुझे और विनोद तोमर को बाइज्जत बरी कर दिया है। ये मेरे और मेरे समर्थकों के लिए खुशी का विषय है।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

More in Uncategorized

Trending News