Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

भाजपा कार्यकर्ता रानी के निधन पर स्तब्ध

नैनीताल से एक दुखद खबर भाजपा खेमे की तरफ से सामने आ रही है जहां पर भाजपा की सक्रिय कार्यकत्री रानी साह के अचानक निधन की खबर सामने आई है। लगभग 50 वर्षीय स्वर्गीय साह के अचानक निधन की सूचना से भाजपा कार्यकर्ता स्तब्ध हैं। वह अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री, अपने पति और अपनी सास और अन्य पारिवारिक सदस्यों का छोड़ गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह बीते करीब छह माह से पेनक्रियाज की गंभीर समस्या से ग्रस्त थीं। इसका उनका दिल्ली में उपचार चल रहा था। बीती रात्रि चिकित्सकों द्वारा जवाब दे दिये जाने पर परिजन उन्हें बीती रात्रि ही घर ले आए थे। लेकिन रात्रि में ही स्वास्थ्य खराब हो जाने पर उन्हें बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसके बाद स्थानीय पाइन्स स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

स्वर्गीय रानी साह पार्टी के साथ ही नगर की महिलाओं के संगठन-लेक सिटी वेलफेयर क्लब में जुड़ाव सहित धार्मिक, सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर योगदान देती थीं। साथ ही रॉयल होटल के समीप अपने प्रतिष्ठान सर्वोदय पुस्तक भंडार पर भी योगदान देती थीं। पिछले वर्ष होली में वह तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का स्वांग करते हुए काफी पसंद की गई थीं। उनके असामयिक निधन पर नैनीताल विधायक संजीव आर्य, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, पूर्व उपाध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवीन जोशी कन्नू, नगर पालिका के मनोनीत सभासद मनोज जोशी, प्रकाश सती, केएमवीएन के निदेशक कुंदन बिष्ट, अरविंद पडियार, हरीश राणा, विवेक साह व संतोष साह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  क्वींस सीनियर सेकेंडरी के स्थापना दिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News