Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा 11 प्रत्याशियों के नामों की सूची आज कर सकती है जारी

देहरादून। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए बाकी 11 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिये हैं, आज शाम तक इन नामों का भी ऐलान हो सकता है। हल्द्वानी, रुद्रपुर ,जागेश्वर, रानीखेत ,डोईवाला, कोटद्वार केदारनाथ ,लालकुआ, टिहरी, पिरान कलियर,झबरेड़ा आदि सीटों पर भाजपा ने सोच समझकर प्रत्याशी मैदान में उतारने का मन बनाया। सूत्रों की मानें तो प्रदेश में हॉट सीटें बन चुकी लालकुआं और रूद्रपुर पर भी लगभग निर्णय हो चुका है।

बता दे कि “रूद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल व लालकुआ विधायक नवीन दुम्का की प्रतिष्ठा दावं पर लगी हुई है। इधर हल्द्वानी सीट पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के नाम का ऐलान भी हो सकता है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक “लालकुआ में महाराष्ट्र के राज्यपाल एंव पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मैदान में उतारने की सिफारिश कर सकते हैं। कुलमिलाकर आज शाम तक भाजपा 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। बताया जा रहा है कि देहरादून से नाम लगभग फाइनल कर दिए गए हैं। अंतिम निर्णय अब पार्टी मुख्यालय दिल्ली तय करेगा।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News