Connect with us

कुमाऊँ

भाजपा प्रत्याशी डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतला ने किया वार्ड 33 का भ्रमण

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के हल्द्वानी प्रत्याशी डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने रविवार को ब्यूरो बंदोबस्ती, दमुवादूंगा वार्ड नंबर 33 के साथ ही मल्ली बमोरी में व्यापक जनसंपर्क किया। जन संपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने जन समर्थन, स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों के स्नेह एवं आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहा है।, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।

मैंने हमेशा विकास कार्य व जनसेवा को ही अपना लक्ष्य बनाया है। उन्होंने कहा कि मैं आप सब से वादा करता हूं की विधानसभा पहुंचने के बाद मैं और अधिक विकास कार्य एवं जनसेवा करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा। दमुआढुंगा में संपर्क के दौरान वहां के स्थानीय लोगों ने डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का आभार व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों ने कहा कि आपके द्वारा दमुवादूँगा क्षेत्र में जो भव्य अंबेडकर पार्क का निर्माण किया गया वो सराहनीय है।

दमुवादूंगा की जनता हमेशा आपके द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक कार्य को याद रखेगी। इस मौके पर देवी दयाल उपाध्याय, महेश जोशी, मुन्नी बिष्ट, देववन डोंगरा, आनंद ढेला, नीरज बिष्ट, देवेश भट्ट, देवकी पाण्डेय, भुवन पाण्डेय, मोहन पंचोली, देवेंद्र वर्मा, पूजा भण्डारी, दीपक जोशी, वीरेंद्र देउपा, विपिन जोशी, अंजू जोशी, राजेन्द्र भाकुनी समेत सैकड़ों लोगो ने जनसंपर्क किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News