Connect with us

कुमाऊँ

बीजेपी प्रत्याशी ने घर-घर जाकर मांगे वोट

दन्या (संवाददाता)। जागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र में जागेश्वर विधानसभा के वीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह महरा ने घर-घर जाकर वोट मांगे।
विकास खंड धौलादेवी में बाराकुना, तलचुना,चल्थी, तापनी धरमघर,खेती,मलाड, ड्सेली सहित दर्जनों गांवों में भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान को बढ़ाने में कार्यकर्ताओं की विशेष भाग्यदारी रही। वही लोगों में 2022के विधानसभा चुनाव को देखते हुए काफी उत्साह दिखयी दिया।

मोहन सिंह महरा ने बताया दर्जनों गांवों से सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वीजेपी की सदस्यता दिलाई। वीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं ने वीजेपी के पक्ष में वोट डालकर जागेश्वर विधानसभा में इस बार कमल खिलाने का संकल्प लिया। वही मोहन सिंह महरा ने कांग्रेस पार्टी के विधायक कुंजवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस के विधायक केवल अपनों की लिए काम करते आ रहे हैं। उनका समग्र जन सरोकार से कोई मतलब नही है। महरा ने बताया इस बार लोगो ने जागेश्वर में बदलाव का मन बना लिया और वह करके ही रहेगी।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News