Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश जोशी व नंदलाल ने दिया त्याग पत्र

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं द्वारा त्यागपत्र देने का सिलसिला लगातार जारी है। खास तौर पर भाजपा जिला नैनीताल में अब तक कई लोग त्यागपत्र दे चुके हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं कार्यकर्ताओं में अंदरखाने नाराजगी है। भाजपा के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता महेश जोशी और नंदलाल ने भी आज त्यागपत्र दे दिया है। दोनों कार्यकर्ता भाजपा जिला नैनीताल में जिला कार्यकारिणी सदस्य थे,दोनों के त्यागपत्र देने के बाद भाजपा के उत्तरी मंडल खेमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
ज्ञात हो कि इससे पहले भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष नवीन पंत समेत कई कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र दे दिया था।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हादसा: ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत एक घायल
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News