Connect with us

कुमाऊँ

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कराई पानी की व्यवस्था

हल्द्वानी। सेवा ही संगठन -2 के तहत आज भाजपा नैनीताल जिले के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने नगर हल्द्वानी (उ.) के नगर अध्यक्ष नवीन पंत को मंडल में सेवा कर रहे लोगों को वितरण करने के लिए पानी की व्यवस्था करा कर गाड़ी को रवाना किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने नगर अध्यक्ष नवीन पंत से मंडल में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर उनकी सराहना की। साथ ही साथ यह आश्वासन भी दिया की किसी भी जनहित के मामले में यदि किसी अन्य संसाधनों की भी जरूरत पड़ती है तो वो उसे उपलब्ध जरूर करवाएंगे। जिसके लिए नगर मंडल हल्द्वानी (उ.) के अध्यक्ष नवीन पंत ने उनका आभार। व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News