Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक बिष्ट का पुतला किया दहन

रिपोर्टर – भुवन सिंह ठठोला, नैनीताल। भीमताल में आज भाजपा कार्यकर्ताओ ने तिकोनिया चौराहे पर अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के कांग्रेस के विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधायक ने इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के साथ गाली गलौज की है, वह बेहद नंदिनीय है इससे कांग्रेस का चाल चलन चरित्र का पता चलता है।

यहां कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने के साथ ही कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की वह विधायक पर कार्रवाई की बात कही।

मंडल अध्यक्ष कमला आर्य ने कहा की अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह देर रात के समय कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के आवास में पहुंच कर जबरन दरवाजा खोलने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहें है। जिसकी भाजपा कार्यकर्ता कड़ी निन्दा करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - दुष्कर्म के मुकदमे में गवाही देने पर महिला और परिवार को जान से मारने की धमकी, मुकदमा हुआ दर्ज
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News