Connect with us

कुमाऊँ

उत्तराखंड में भाजपा की फिर सरकार बनेगी: तिवारी

हल्द्वानी। भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।केंद्र और राज्य सरकारें दोनों मिलकर उत्तराखंड के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो इस देश का विकास कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व में विख्यात है।
श्री तिवारी ने कहा कि कालाढूंगी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में उत्तराखंड काफी आगे बढ़ा है,तमाम विकास कार्य हुए हैं और आगे भी होंगे। आने वाले समय में उत्तराखंड देश का सर्व श्रेष्ठ राज्यों में जगह बनायेगा। वार्ता के दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता व नेता भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  बनबसा में गौवंश के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News