Connect with us

उत्तराखण्ड

बीजेपी ने की घर घर भाजपा,हर घर भाजपा नारे के साथ महासम्पर्क अभियान की शुरुआत

देहरादून। बीजेपी कार्यालय से आज बुधवार को महासम्पर्क अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने की। बता दें कि 2022 का चुनाव नजदीक है। आचार संहिता लगने वाली है। इसी को देखते हुए अंतिम दौर में भाजपा कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है।बता दें कि भाजपा ने घर घर भाजपा, हर घर भाजपा के नारे साथ अपने महासम्पर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। आज से एक हफ्ते तक हर घर की दहलीज में भाजपा का नारा गूंजेगा। घर घर जाकर भाजपाई हर किसी की चौखट पर ये नारा लगाएंगे और वोट की अपील करेंगे।बता दें कि अपने अभियान के दौरान भाजपाई केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियों की बुकलेट को लोगों को देंगे और वोट की अपील करेंगे। बूथK कमेटियों के जरिए भाजपा घर-घर बुकलेट देगी।

भाजपा का ये महाअभियान एक सप्ताह तक चलेगा। भाजपा ने घर-घर तक पहुंचने के लिए किट बनाई है। किट में मेरा घर भाजपा परिवार का स्टीकर लगा हुआ है। साथ ही बीजेपी का पटका, बैनर, भाजपा सरकार की उपलब्धियों की किताब किट में मौजूद है।वहीं आपको बता दें कि भाजपा ये किट 11235 बूथों तक भेजेगी। 2 लाख कार्यकर्ताओं के जरिये भाजपा की ये किट घर-घर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News