Connect with us

कुमाऊँ

भाजयुमो नेता गौरव पाण्डे मिले केंद्रीय संस्कृति मंत्री से,जागेश्वर के सौन्दर्यकरण संबंधी ज्ञापन सौंपा

अल्मोड़ा। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा गौरव पाण्डे ने कल दिल्ली में केन्द्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात कर जागेश्वर धाम संबंध में एक ज्ञापन सौंपा जिसमे जागेश्वर के रखरखाव, आसपास का सौंदर्यकरण, आने वाले श्रदालुओ के लिए सुविधाये, क्षेत्र वासियों व मंदिर पुरोहितों के परिवार जनू को रोजगार से जोडने आदि आवश्यक जनहित कार्य शामिल थे, संस्कृति मंत्री ने उनके ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए व जागेश्वर धाम को प्राथमिकता देते हुए धाम के विकास में अतिशीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। एवं मंदिर से जुड़े सभी प्रमुख सरकारी संस्थानों को कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। संस्कृति मंत्री ने बताया कि उनका जागेश्वर धाम एक बार आना हुआ है और वो जल्द ही जागेश्वर धाम दुवारा आना चाहते हैं।

गौरव पाण्डे के इस जनहित कायॅ के लिए पंडित हेमन्त भट्ट मुख्य पुरोहित, योगेश भट्ट ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख धौलादेवी, पं रमेश चन्द्र भट्ट, पं कस्तुवानद भट्ट, पं तारादत्त भट्ट, पं कमल भट्ट, आचार्य गिरीश भट्ट व केवल भट्ट आदि ने उनका आभार वयक्त किया।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News