Connect with us

कुमाऊँ

भाजपा विधायक व भाजपा के लोगों द्वारा युवा कांंग्रेस पर लगाये जा रहे आरोप अर्नगल-निर्मल रावत

अल्मोड़ा। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि द्वाराहाट के बीजेपी विधायक और भाजपा के लोगों द्वारा युवा कांग्रेस के संगठन के खिलाफ़ लगाए जा रहे आरोप अनर्गल हैं,जिनका वास्तविकता से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है।उन्होंने कहा कि वे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के रूप में द्वाराहाट भाजपा के लोगों को और स्थानीय विधायक को बताना चाहते हैं कि उनका जन्म भी द्वाराहाट विधानसभा के चौखुटिया क्षेत्र में हुआ है और उनका परिवार करीब 30 साल तक वहां का निवासी रहा है।वहां से उनका विशेष लगाव रहा है।

ऐसे में अगर युवा कांग्रेस के द्वारा विधानसभा में कोई नियुक्ति होती है तो उसमें सीधा उनका दखल रहता है।उन्होंने कहा कि जिस नाम को लेकर स्थानीय विधायक हमारे संगठन पर आरोप लगा रहे हैं इस नाम के किसी भी व्यक्ति से हमारे संगठन का कोई लेना देना नहीं है और ना ही कभी इस तरह के किसी व्यक्ति को युवा कांग्रेस संगठन द्वारा विधानसभा में जोड़ा गया है।क्योंकि युवा कांग्रेस के पदाधिकारी स्थानीय विधायक पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर मुखर होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं,इसी कारण विधायक कुपित होकर हमारे संगठन को बदनाम करने की घटिया कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि वे उनकी इस कोशिश का पूर्ण विरोध करते हुए कठोर निंदा करते हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  डम्पर की चपेट में आने से युवती की मौत, चालक गिरफ्तार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News