Connect with us

उत्तराखण्ड

मंत्री के सामने बीजेपी विधायक व जिला पंचायत सदस्य भिड़े, देखें वीडियो

देहरादून। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आते ही नेताओं का सियासी पारा चढ़ने लगा है। नेता मामूली बात पर आक्रामक होते देखे जा सकते हैं। अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा के अंदर भी गुटबाजी कम नहीं है। कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत के सामने ही आज रायपुर से बीजेपी विधायक और जिला पंचायत सदस्य आपस में उलझ गए और एक दूसरे को देख लेने की धमकी तक देने लगे , स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत चुपचाप खड़े तमाशा देखते रहे।

राजनीतिक रंजिश का आलम यह है विधायक मंत्रियों के सामने ही एक-दूसरे गुट के नेताओं को खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल रायपुर विधायक उमेश शर्मा और बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह आपस में भिड़ गए , रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने मंत्री को साफ तौर पर हिदायत दे डाली और कहा कि आपने इस व्यक्ति को अपने साथ क्यों बुलाया। अगर इसे अपने साथ लेकर घूमोगे तो हम आपके साथ कार्यक्रम में नहीं रहेंगे।
गौरतलब है कि रायपुर विधानसभा में आज रायपुर महाविद्यालय के शिलान्यास का कार्यक्रम था जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि थे , लेकिन मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही ये यहां विवाद हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News