Connect with us

कुमाऊँ

जागेश्वर मंदिर में बरेली के बीजेपी सांसद ने काटा हंगामा

दन्या। जागेश्वर धाम में उत्तर प्रदेश के बरेली क्षेत्र के वीजेपी सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान हंगामा किया। मंदिर समिति के सदस्यों व पूजरियों को गाली गलौज के साथ हाथापाई भी करने में उतारू हो गए। सुरक्षा में लगे सुरक्षा बलों ने मंदिर समिति के प्रबंधक व पुजारी से हुई धक्का मुक्की के दौरान बीच बचाव किया गया। बताया जा रहा है कि जहा मंदिर में छः बजे के मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं। लेकिन सांसद धर्मेन्द्र कश्यप को इस बात का कोई अहसास नही हुआ। विवाद का वीडियो वायरल होने के से पता चल रहा है कि सांसद समिति के सदस्यों से गाली गलौच करते हुए दिख रहे हैं।


मंदिर समिति के उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल ने बताया कि भक्तों के नाम पर सांसद की कत्तई गुंडागर्दी हो रही है। भगवान के दरबार मे आने वाले को विनम्रता से भगवान का आशीर्वाद ले सकें। यह घटना अत्यंत निंदनीय है। इस पर सरकार को संज्ञान लेना जरूरी है। थाना दन्या प्रभारी संतोष देवरानी ने बताया घटना की जानकारी ली जा रही है। अभी केवल वीडियो के माध्यम से देखा गया है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News