Connect with us

कुमाऊँ

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने मरीजों व उनके तीमारदारों को फल वितरण किये

हल्द्वानी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में आज भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर हल्द्वानी द्वारा मरीजों व उनके तीमारदारों को फल वितरण किया गया साथ ही उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई ।

प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने जन औषधि केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपस्थित कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर, माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर पूरे देश में जन औषधि केंद्र खोले गये हैं। जन औषधि केंद्र के माध्यम से सभी दवाइयां सस्ते दामों में उपलब्ध हैं, जिससे आम जन को लाभ हो। इस मौके पर ब्लड बैंक मी अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया जा रहा था वहां जाकर उनका उत्साह वर्धन किया ।

प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने वहां रक्त की कमी को देखते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल और हल्द्वानी नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि यहां जल्द से जल्द रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाए। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, नन्हे कश्यप ने फल वितरण कर सभी मरीजों की कुशल क्षेम पूछी और सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मनोज वर्मा, नगर उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, नगर सोशल मीडिया प्रमुख कपिल अग्रहरि, रोहित खैरवार, सुशील साहू, पार्षद तन्मय रावत, प्रेम बेलवाल, यज्ञ प्रकाश वर्मा, अनूप टण्डन, सन्दीप गुप्ता, रामजीत पटेल, सन्तोष, सुरेंद्र, दीपक आदि ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News