Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा ने शुरु कर दी लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरूआत, सीएस व प्रभारी ने रवाना किए प्रचार वाहन

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। शनिवार को देहरादून पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभार दुष्यंत गौतम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से टिहरी लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिनके जरिए भाजपा जन-जन तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाए।

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार करेंगे। आज ही प्रदेश प्रभारी पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह आईआरटीडी ऑडिटोरियम सर्वे चौक में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। बता कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से भाजपा तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जबकि दो सीटों पर अब प्रत्याशी का चयन नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आईपीएल में बड़ा फेरबदल: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News