Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा सबका साथ, सबका विश्वास से लड़ रही उप चुनाव:जोशी

सल्ट। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि सल्ट विधानसभा चुनाव भाजपा सबका साथ सबका विश्वास के चुनावी मुद्दे पर लड़ रही है। भाजपा हमेशा ही जनहित को सर्वोपरि मानती आयी है और जनहित के लिए हमेशा प्रयासरत रही है। उन्होंने कहा कि स्व0 सुरेन्द्र सिंह जीना ने पिछले 15 वर्षो में क्षेत्र की महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं का विश्वास अर्जित किया। और सल्ट विधानसभा के अन्दर सड़कों का जाल बिछाया है। पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं का निराकरण में सफल रहे। विधानसभा में सबसे अधिक प्रश्न पूछने वाले विधायक के रूप में स्व0 जीना के नाम रिकार्ड है। इससे यह प्रतीत होता है कि वह क्षेत्र की जनता के प्रति कितना संघर्षशील थे। साथ ही संघटन के एक-एक कार्यकर्ता को अपना पारिवारिक सदस्य मानता था। इसलिए भाजपा विकास, विश्वास और संघर्ष के नारे पर चुनाव लड़ रही है और यह सीट एक विशाल अन्तर से जीतने की ओर अग्रसर है।
उन्होंने हरीश रावत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज ये इस क्षेत्र को अपनी जन्मभूमि बता रहे हैं और घड़ियाली आँसू बहाकर क्षेत्र की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट माँग रहे हैं परन्तु क्षेत्र की जनता उनसे जानना चाहती है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और केन्द्र में मंत्री रहते हुए भी वे इस क्षेत्र का विकास क्यों नहीं कर पाये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बयानवीरों की पार्टी है और यही कारण है कि अधिकांश प्रदेशों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है। उन्होंने एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी महेश जीना की भारी मतों के अन्तर से जीत का दावा किया।

यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

भाजपा प्रत्याशी महेश जीना पहुँचे घर-घर

भाजपा प्रत्याशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ खाल्यों, कुन्हील, झिमार, महणा, कैनाबाग, मणुली, चेराला, इनलू, डभरा, श्रीनगर, विनोली, रणकूना, मलिहारी, नहाण (सनणा) क्षेत्र का व्यापक जनसम्पर्क किया तथा नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के कमल के फूल वाला बटन दबाकर मोदी की केन्द्र सरकार एवं प्रदेश की तीरथ सरकार के हाथों को मजबूत करने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश के विकास एवं कल्याण के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएँ आरम्भ की हैं जिनसे करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं। उनके भाई स्व0 सुरेन्द्र जीना द्वारा क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों से क्षेत्रीय जनता काफी खुश हैं। उन्होंने मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि वे भी अपने भाई की तरह क्षेत्र के विकास कार्यों की गति को धीमी नही होने देंगे।
इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, महेन्द्र कुमार, दिवाकर कड़ाकोटी, मानवेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह उजराड़ी, तेग सिंह, महेश चन्द्र, नरेश चन्द्र, गोविन्द सिंह बोरा, मोहन सिंह, ललित सिंह, त्रिलोक सिंह, भवान गिरी, बालकृष्ण एवं जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप सिंह भोज सम्मिलित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News