Connect with us

कुमाऊँ

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया फल वितरित

रानीखेत । देवभूमि उत्तराखंड के सबसे युवा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 47वें जन्मदिवस पर गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित कर सभी मरीजों का हाल जाना। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की युवाओं के प्रति सोच व दूरदृष्टि झुझारू व्यक्तित्व से आज प्रदेश निरंतर प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हम सभी कार्यकर्ता मां भगवती से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।

इस अवसर पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र रौतेला, विनोद भार्गव, मोहन नेगी, मदन सिंह कुवार्बी, भाजपा प्रदेश सहमीडिया प्रभारी विमला रावत, चिलियानौला नगर पालिका सभासद उमा रावत, गोपाल उप्रेती, रमेश जोशी, चन्दन भगत, शंकर दत्त बुधोडी, ललित कैलिफ, विपिन भार्गव, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा पाण्डेय, मंडल महामंत्री भावना पालीवाल, गीता रौतेला, चम्पा कुवार्बी, ललित मोहन जोशी, प्रकाश सिंह कुवार्बी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News