Connect with us

राजनीति

पश्चिम बंगाल घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

हल्द्वानी। पश्चिम बंगाल में भाजपा के निर्दोष कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देश भर के समस्त मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
इसी सिलसिले में भाजपा नगर हल्द्वानी (उ.) के नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं ने मल्ली बमोरी के पंचक्क्की चौराहे पर एकत्रित होकर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए धरना दिया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष ने अपने संबोधन कहा की लोकतंत्र में ऐसा पहली बार देखने को मिला की सत्ता पाने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या,आगजनी,बलात्कार जैसे कुकृत्य घटनाओं को अंजाम दिया है।उन्होंने कहा हम सभी भाजपा कार्यकर्ता इसका घोर विरोध करते हैं और महामहिम राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में अबिलंभ राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हैं।
धरने में नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन,उपाध्यक्ष अंशुल पांडे,पनराम,वरिष्ठ नेता एवं मनोनित पार्षद देवीदयाल उपाध्याय,मंत्री अनिल चंदोला,आनंद आर्य,चंदन नेगी,सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम अधिकारी,मीडिया प्रभारी पंकज जोशी,महिला मोर्चा अध्यक्ष दीप्ति चुफाल,जिला उपाध्यक्ष पूनम जोशी,नगर महामंत्री प्रेमलता पाठक,बूथ अध्यक्ष गिरिश चंद्र पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News