Connect with us

Uncategorized

राम मंदिर चोरी के बाद BKTC अलर्ट, बदरी-केदार मंदिरों में दान-चढ़ावे को लेकर कड़े निर्देश

 

char-dham-alert-after-ram-mandir-theft-bktc

अयोध्या के राम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े चोरी मामला सुर्खियों में है। इसी को लेकर अब बीकेटीसी भी अलर्ट हो गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अपने अधीन संचालित सभी मंदिरों में दान, चढ़ावे और अन्य आय के प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए।

BKTC ने बदरी-केदार मंदिरों में दान-चढ़ावे को लेकर दिए कड़े निर्देश

दरअसल सीईओ की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि मंदिरों में मिलने वाले दान, चढ़ावे और अन्य आय की पारदर्शिता व लेखा जोखा रखने के निर्देश दिए हैं। जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत या अनियमितता की स्थिति पैदा ना हो।

BKTC_

बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही

मंदिर समिति के अधीन दान भेंट, गिनती स्थल, लेखा खजाना, विश्रामगृह और पूजा काउंटर में जो अधिकारी और कर्मचारी तैनात है उन्हें इसके संबंध में निर्देश दिए गए हैं। मंदिरों को प्राप्त होने वाली धनराशि, दान सामग्री और चढ़ावे के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।

संभावित गड़बड़ी के सवाल खड़े

अचानक जारी हुए सीईओ के आदेश के बाद बदरी-केदार के चढ़ावे-दान व विशेष दर्शनों की आड़ में सम्भावित गड़बड़ी को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

NOTE:- ये ब्रेकिंग खबर है, इसे ज्यादा जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा…..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  फर्जी डिग्री से असिस्टेंट प्रोफेसर बने डॉ. उमेश त्यागी गाजियाबाद से गिरफ्तार, पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

More in Uncategorized

Trending News