Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

रक्त दान शिविर व वृक्ष लगाकर मनाया प्रधानसेवक मोदी का जन्मदिन

रानीखेत । राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के जन्मदिन पर ताड़ीखेत स्थित ग्वेल देवता के मंदिर में पूजा अर्चना कर मोदी जी के दीर्घायु की कामना की और उसके बाद ताड़ीखेत में सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ताड़ीखेत जनमिलन केंद्र में रक्त दान शिविर आयोजित करवाया। रक्त दान शिविर का आयोजन करते हुए ज्योति साह ने कहा कि युवा साथियों ने मोदी जी के जन्मदिन पर रक्त दान कर जनहित के कार्यों में अपना योगदान सुनिश्चित किया है। रक्त दान शिविर में मंडल अध्यक्ष ताड़ीखेत आनंद बुधानी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद खत्री, ध्यान सिंह नेगी, प्रमोद रावत, मंजीत भगत, महेंद्र सिंह बिष्ट, सोहन सिंह बिष्ट, दिनेश आर्या, मंडल मंत्री पंचम रौतेला, विनोद भार्गव, यशपाल सिंह, सुरेश चंद्र, नवीन जोशी, मंजू साह, देवेंद्र सिंह, ललित मोहन, पंकज कुमार ने रक्त दान किया।

रानीखेत में भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल के नेतृत्व में यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। उनके जन्मदिवस के अवसर पर सुभाष चौक के समीप भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मिष्ठान वितरण और पौधारोपण कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान किया गया। जिसमें देवदार, बाज, काफल सहित विभिन्न प्रकार के वृक्ष रोपे गए।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ में उत्साह नजर आया। कार्यकताओ ने पार्टी के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित किया। कार्यकर्ताओं द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की, वक्ताओं ने कहा की आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की वजह से भारत राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक विभिन्न सकारात्मक सोच वाला देश बन गया है।

यह भी पढ़ें -  पूर्णागिरि मेले में चंपावत पुलिस हुई सख्त 22 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही, एक वाहन सीज़

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, मदन सिंह मेहरा, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, पूर्व नगर अध्यक्ष चंदन भगत, विनोद भार्गव, देवी दत्त बिष्ट, महिला मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा पांडे, उपाध्यक्ष भावना पालीवाल, दीप्ति बिष्ट, उमा रावत, नगर मंत्री प्रकाश कुवार्बी, सभासद नगर पालिका चिलियानौला मदन कुवार्बी, भाजयुमो नेता शशांक रावत, पूर्व नगर उपाध्यक्ष रमेश जोशी, नगर उपाध्यक्ष भुवन चंद्र पाठक, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विपिन भार्गव, महामंत्री महिला मोर्चा नेहा भट्ट, चंपा भंडारी, शहनाज रोशन, रईसा, कमला फुलेरा, नीमा अधिकारी, गीता बिनवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पावस जोशी, साहिल बिलवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कैलाश बिष्ट, भुवन बिष्ट, गौरव बिष्ट, भूपेंद्र कुमार सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News