Connect with us

उत्तराखण्ड

बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी

अभिनेत्री रानी मुखर्जी बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचीं। उनके यहां पहुंचते ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उनका स्वागत किया। रानी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद बीकेटीसी की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया।

शुक्रवार सुबह अभिनेत्री रानी मुखर्जी के केदारनाथ धाम पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की यहां भीड़ लग गई। हर कोई रानी के साथ फोटो खींचवाने के लिए उत्सुक रहा। रानी ने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना मंदिर में की और इसके बाद कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया। इन दिनों केदारनाथ धाम में वीआईपी का आना जाना लगा हुआ है। दो दिन पहले ही क्रिकेटर सुरेश रैना भी बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसके बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम पहुंचे।

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गिरा बारिश से तापमान: मौसम विभाग ने 2 जून के लिए जारी किया अलर्ट, संभलकर रहें

More in उत्तराखण्ड

Trending News