Connect with us

कुमाऊँ

बालीवुड स्टार जुबिन नौटियाल एवं उमेश कुमार फिर पहुंचे पिथौरागढ़

थल। बालीवुड स्टार जुबिन नौटियाल एवं उमेश कुमार आज उत्तराखंड के दुर्गम जिले पिथौरागढ़ में आये जहा पर रेडक्रास सोसायटी के साथ बैठक नैनीसैनी के गेट्स हाउस मे की जिसमें रेडक्रॉस के द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे जानकारी ली एवं आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। जुबीन नौटियाल एवं उमेश कुमार द्वारा कहा गया कि अब से कुमाऊं के दुर्गम इलाकों मे कोविड के समय मे तथा आगे को भी किसी भी प्रकार की मदद के लिये रेडक्रॉस सोसायटी के साथ सम्पर्क किया जायेगा।

इनके द्वारा सिनेटाजर एवं आक्सीमिटर एवं गलब तथा अन्य चीजों की मदद की जायेगी, सर्व इंन्सट्रकटर नवराज सिंह भैसोड़ा के साथ बातचीत मे जुबिन नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों मे अभी भी संसाधनों की पहुंच नहीं बन पायी है दुसरी लहर के साथ हमे कोरोना की तिसरी लहर के लिए भी तैयार रहा होगा जिसके लिए रेडक्रॉस सोसायटी के साथ साथ अन्य संस्थाओं को भी आगे आना होगा ये लोग स्वागत मे थे ललित पन्त कुन्दन टोलिया भगवान बिष्ट रेखा जोशी हिमांशु ठगुराठी अंकिता पाल।

रिपोर्ट-अनिल कार्की

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News