Connect with us

कुमाऊँ

ब्रेक फेल होने से टेम्पो ट्रैवलर स्कूटी से टकराया, महिला जवान की मौत

हल्द्वानी। क्षेत्र के हैड़ाखान मार्ग में आज टेम्पो ट्रेवलर के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में टेम्पो ट्रैवलर स्कूटी से जा टक्कराया। जिसमें आरपीएफ के दो जवान में से एक की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि इस हादसे में आरपीएफ की महिला कांस्टेबल रेणु की मौत हो गई है। टैम्पो ट्रेवलर गौलापार से शादी समारोह के बाद वापस हैड़ाखान जा रहा था कि अचानक टेंपो ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया और उसकी टक्कर स्कूटी से हो गई। इस दौरान स्कूटी सवार काठगोदाम में तैनात आरपीएफ की महिला जवान रेणु की मौत हो गई है। साथ ही घायल आरपीएफ का दूसरा जवान बृजलाल हॉस्पिटल में गंभीर रूप से भर्ती है, जिसका इलाज चल रहा है।
आपको बता दें टेंपो ट्रैवलर में 14 लोग सवार थे जिसमें 5 लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने महिला कांस्टेबल के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News