Connect with us

उत्तराखण्ड

तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी तीन की मौत, पांच घायल एम्स रेफर,27 यात्री थे सवार

उत्तरकाशी। मंगलवार रात गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस गंगनानी के पास 20 मीटर गहरी खाई में गिरकर पेड़ से जा अटकी। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चालक समेत पांच लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों में हल्द्चौड़ की महिला शामिल है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 27 यात्री सवार थे। बस गंगोत्री धाम से उत्तरकाशी लौट रही थी।

पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन, फायर, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी व राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि दीपा (55) निवासी हल्दूचौड़, हल्द्वानी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य महिलाओं ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, चालक विजय कुमार के अलावा लीलाधर पांडे, रमेश चंद्र तिवारी, उनकी

खाई में पलटने के बाद एक पेड़ से अटकी बस । संवाद पत्नी गीता और दीपा पांगती (सभी निवासी हल्द्वानी) को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बस में सवार सभी यात्री दिल्ली, महाराष्ट्र और हल्द्वानी के हैं। वहीं डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

यह भी पढ़ें -  Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल आधे दाम में?, ट्रंप के ऐलान से मची हलचल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News