Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, इन मुद्दों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुकवार को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। जोशीमठ मामले में पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। सूत्र बताते हैं। सरकार इस कैबिनेट बैठक में प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर पूरा खाका खींच सकती है, इसके अलावा पुनर्वास का मॉडल होगा। इसको लेकर भी चर्चा संभव है।

वहीं केंद्र सरकार को राहत पैकेज मांगे जाने को भी कैबिनेट की बैठक में तय किया सकता है।जोशीमठ के आपदा प्रभावितों के लिए पीपलकोटी, गौचर और कोटीबाग में जमीन चिह्नित करने पर विचार चल रहा है।

कैबिनेट में ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही, जोशीमठ में भू धंसाव से प्रभावित परिवारों के लिए विस्थापन और पुनर्वास की नीति पर काम चल रहा है। राहत राशि को संशोधित करने के प्रस्ताव पर मंथन जारी है।

सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट बैठक में इन सभी मुद्दों पर विचार किया जाएगा।केंद्र सरकार राहत पैकेज के रूप में एक हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। कुछ और महत्वपूर्ण विषय भी कैबिनेट बैठक में लाए जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News