Connect with us

उत्तराखण्ड

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

आज सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। माना जा रहा है। कैबिनेट बैठक में यूसीसी के मसौदे समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा बैठक में वित्त विभाग भूमि की ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा से जुड़ा प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। इस व्यवस्था के लागू होने से वीडियो कॉल के माध्यम से भी जमीन की रजिस्ट्री कराई जा सकेगी।

वहीं बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से संबंधित विधेयक के मसौदे पर भी चर्चा हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो उत्तराखंड यूसीसी को लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा।

इसके अलावा उत्तराखंड रोडवेज की बसों में छात्रों को राहत-किराये में 50% छूट, माध्यमिक शिक्षा विभाग स्कूलों में प्रधानाचार्य को खाली पदों पर नियमित शिक्षकों की तैनाती होने तक प्रति पीरियड के आधार पर शिक्षकों को रखने का अधिकार पर भी मुहर लग सकती है।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हिरासत-गिरफ्तारी पर SC का बड़ा फैसला!, आरोपी को 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना जरूरी

More in उत्तराखण्ड

Trending News