Connect with us

उत्तराखण्ड

कैडेट अजीत कुमार यादव का अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर हेतु चयन

सितारगंज। राजकीय इण्टर कॉलेज के सीनियर डिवीजन के कैडेट सार्जेंट अजीत कुमार यादव का चयन दिल्ली मे दिनांक 19 सितंबर से चल रहे अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर हेतु हुआ है।


अजीत राजकीय इण्टर कॉलेज सितारगंज में कक्षा 12 का छात्र है तथा विद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रेहान सिद्दीकी के निर्देशन मे इस कैंप की तैयारी कर रहा था। विद्यालय के इतिहास मे पहली बार कोई कैडेट इस कैंप हेतु चयनित हुआ है। बता दें कि थल सैनिक कैंप में चयनित होना अपने आप मे बड़ा गौरव का विषय है। थल सेना कैडेट्स के लिए गणतंत्र दिवस परेड के बाद सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण शिविर होता है। अजीत की इस उपलब्धि के लिए सितारगंज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रेहान सिद्दीकी, सेकेंड अधिकारी नेहा ओझा, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार पाठक तथा सभी अध्यापकों ने शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री_जान लें कहां पार्क होगी गाड़ी, कहां से मिलेगा रास्ता ?

More in उत्तराखण्ड

Trending News