Connect with us

कुमाऊँ

कालाढूंगी-यहाँ सड़क हादसे में 1 मौत,3 घायल

कालाढूंगी। तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे से जा घुसी इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को निकालकर के एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जहां एक व्यक्ति की मौत इस हादसे में हो गई ।

यह घटना बीती रात्रि उस समय हुई जब नयागांव तिराहे पर वन विभाग की चौकी के पास लकड़ी की जड़ों से भरा ट्रक रॉयल्टी चेक कराने के लिए रोड पर खड़ा था जहां कालाढूंगी की ओर से तेजगति से आ रही होंडा सिटी कार UP 14CD 0888 ट्रक में जा घुसी जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरीके से डैमेज हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुलकर फट गए हादसे के वक्त कार में सवार तीन लोग वाहन ने बुरी तरह फस गए, सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में मौजूद 3 लोगों को बमुश्किल घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकाला।

कार सवारों में से एक व्यक्ति का नाम सुरेश अरोड़ा निवासी काशीपुर बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे व्यक्ति को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  सहसपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान बवाल, हरक सिंह रावत और आर्येंद्र शर्मा के समर्थक आमने-सामने

More in कुमाऊँ

Trending News